Connect with us

क्षय उन्मूलन में उत्कृष्ट कार्य के लिए रूद्रप्रयाग जनपद सम्मानित…

उत्तराखंड

क्षय उन्मूलन में उत्कृष्ट कार्य के लिए रूद्रप्रयाग जनपद सम्मानित…

रुद्रप्रयाग: स्वास्थ्य विभाग द्वारा क्षय रोग उन्मूलन को लेकर चलाए जा रहे अभियान में उत्कृष्ट कार्य के लिए जनपद रुद्रप्रयाग को राज्य स्तर पर सम्मानित किया गया है। *विश्व क्षय दिवस* के अवसर पर देहरादून में आयोजित एक कार्यक्रम में स्वास्थ्य मंत्री व निदेशक राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन द्वारा स्वास्थ्य विभाग रुद्रप्रयाग को इस उपलब्धि के लिए सम्मानित किया गया।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ. राम प्रकाश ने बताया कि टीबी मुक्त भारत के लक्ष्य को हासिल करने के लिए *राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम* के प्रभावी संचालन के साथ ही समय-समय पर राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के तहत सक्रिय टीबी रोगी खोज अभियान, टीबी मुक्त ग्राम पंचायत अभियान, 100 दिवसीय निःक्षय शिविर अभियान चलाया गए।

यह भी पढ़ें 👉  गांधी-शास्त्री के आदर्शों को अपनाने का एमडीडीए ने लिया संकल्प…

जिसके तहत टीबी मुक्त अभियान में विभिन्न मानकों पर बेहतर प्रदर्शन के लिए रुद्रप्रयाग जनपद को जिला स्तर पर सम्मानित किया गया है। उन्होंने बताया कि देहरादून में आयोजित कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत व मिशन निदेशक एनएचएम स्वाति भदौरिया के हाथों जिला क्षय अधिकारी डाॅ. कुणाल चौधरी द्वारा जनपद के लिए यह पुरस्कार प्राप्त किया गया।

उन्होंने बताया कि जनपद में 03 टीबी यूनिट और 04 आधुनिक तकनीक जांच केंद्र संचालित हो रहे हैं। बताया कि 07 दिसंबर 2024 से जनपद में 100 दिवसीय निःक्षय शिविर अभियान चलाया गया, जिसमें दूर दराज के क्षेत्रों में 03 अल्ट्रा-पोर्टेबल हैंडहेल्ड एक्स-रे, मशीन और 03 मोबाइल वैन के माध्यम से टीबी जांच की सुविधा दी गई। 100 दिवसीय टीबी उन्मूलन अभियान के अंतर्गत 28127 लोगों की स्क्रीनिंग व 8164 के एक्स-रे किए गए।

जिसमें 123 टीबी रोगियों की पहचान कर उनका उपचार शुरू किया गया। बुधवार को आयोजित *राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम* की बैठक में उन्होंने जनपद की इस उपलब्धि के लिए क्षय रोग अनुभाग के समस्त कार्मिकों की बधाई देते हुए क्षय रोग उन्मूलन की गतिविधियों को अधिक प्रभावी रूप से संपादित करने के लिए प्रोत्साहित किया।

यह भी पढ़ें 👉  हरिद्वार में शिवभक्त कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा, मुख्यमंत्री धामी ने किया चरण प्रक्षालन…

इस अवसर पर अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ. आशुतोष कुमार, डाॅ. कुणाल चौधरी, सतीश नौटियाल, हरेंद्र सिंह नेगी, विपिन सेमवाल, नागेश्वर बगवाड़ी, मुकेश बगवाड़ी, कलम सिंह, आशीष उनियाल, योगेश गौड़ आदि मौजूद रहे।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ट्रेंडिंग खबरें

To Top