Connect with us

मुख्यमंत्री को अपने बीच पाकर उत्साहित हुए लोग, बच्चों से की बातचीत और जाना हालचाल…

उत्तराखंड

मुख्यमंत्री को अपने बीच पाकर उत्साहित हुए लोग, बच्चों से की बातचीत और जाना हालचाल…

 

देहरादून। मियांवाला स्थित जल सृष्टि पार्क के लोकार्पण कार्यक्रम से लौटते समय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को अचानक अपना काफिला रुकवाकर स्थानीय लोगों और बच्चों से मुलाकात की। मुख्यमंत्री को देखने के लिए मार्ग में बड़ी संख्या में लोग और बच्चे मौजूद थे। लोगों का उत्साह देखकर मुख्यमंत्री स्वयं उनके बीच पहुंच गए।

यह भी पढ़ें 👉  बदरीनाथ धाम में दान-चढ़ावे की शिकायतों की जांच को उच्चस्तरीय समिति गठित…

मुख्यमंत्री को अपने बीच पाकर बच्चे और स्थानीय लोग खासे उत्साहित नजर आए। लोगों ने मुख्यमंत्री के साथ फोटो और सेल्फी लेने का आग्रह किया। मुख्यमंत्री ने भी सहजता से लोगों के आग्रह को स्वीकार करते हुए बच्चों, युवाओं, महिलाओं और बुजुर्गों के साथ तस्वीरें खिंचवाईं और सेल्फी ली।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने बच्चों से बातचीत कर उनका हालचाल जाना। स्थानीय लोगों ने भी मुख्यमंत्री से बातचीत कर अपनी भावनाएं साझा कीं। मुख्यमंत्री ने आत्मीयता के साथ लोगों की बातें सुनीं और उनसे संवाद किया।

यह भी पढ़ें 👉  धामी सरकार के 5 साल पूरे, सेवा पखवाड़े की शुरुआत; 219 करोड़ की 51 विकास योजनाओं की सौगात

मुख्यमंत्री की इस सहजता से मौके पर मौजूद लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। काफिला रुकने और मुख्यमंत्री के आमजन के बीच पहुंचने का यह दृश्य लोगों के लिए यादगार बन गया। बच्चों के चेहरों पर खुशी और स्थानीय लोगों के उत्साह से माहौल आत्मीय हो उठा।

यह भी पढ़ें 👉  सीमाद्वार में जलभराव पर डीएम सख्त, 24 घंटे में सफाई और डिवाटरिंग के निर्देश.. .

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि जनता से मिलना और उनके बीच रहना उनके लिए हमेशा सुखद अनुभव रहा है। प्रदेश की जनता का स्नेह और आशीर्वाद ही उन्हें निरंतर जनसेवा के लिए प्रेरित करता है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ट्रेंडिंग खबरें

To Top