Connect with us

चार दिवसीय उत्तराखंड दौरे पर पहुंचा उड़ीसा का मीडिया प्रतिनिधिमंडल…

उत्तराखंड

चार दिवसीय उत्तराखंड दौरे पर पहुंचा उड़ीसा का मीडिया प्रतिनिधिमंडल…

देहरादून, 10 मार्च । सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार के प्रेस सूचना ब्यूरो भुवनेश्वर द्वारा आयोजित प्रेस टूर के तहत उड़ीसा से पत्रकारों का एक प्रतिनिधिमंडल चार दिवसीय उत्तराखंड दौरे पर पहुंचा है। इस दौरे का उद्देश्य केंद्र सरकार की विभिन्न विकासात्मक परियोजनाओं, कल्याणकारी योजनाओं तथा राज्य की सांस्कृतिक, ऐतिहासिक और पर्यटन स्थलों से मीडिया को अवगत कराना है।

यह भी पढ़ें 👉  ‘मेरे सपनों का उत्तराखंड’ अभियान को मिला ऐतिहासिक जनसमर्थन, 2.5 लाख से अधिक विद्यार्थियों ने भेजे निबंध…

प्रेस सूचना ब्यूरो भुवनेश्वर के सहायक निदेशक महेंद्र जेना और सूचना सहायक विकास रंजम दलाई के नेतृत्व में उड़ीसा के विभिन्न मीडिया संस्थानों के अनुभवी पत्रकार इस दौरे में शामिल हैं। यह प्रतिनिधिमंडल अगले चार दिनों तक उत्तराखंड में केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी परियोजनाओं और महत्वपूर्ण संस्थानों का स्थल भ्रमण करेगा।

कार्यक्रम के दौरान मीडिया प्रतिनिधिमंडल उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह से शिष्टाचार भेंट करेगा। इसके साथ ही प्रतिनिधिमंडल शौर्य स्थल, वन अनुसंधान संस्थान, टिहरी जलविद्युत परियोजना, राष्ट्रीय इंडियन मिलिट्री कॉलेज, ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना तथा दिल्ली-देहरादून एलिवेटेड एक्सप्रेसवे का भी दौरा करेगा।

यह भी पढ़ें 👉  रुद्रपुर में शहीद ऊधम सिंह की कांस्य प्रतिमा का अनावरण, मुख्यमंत्री ने दी ₹3.85 करोड़ की विकास परियोजनाओं की सौगात

दौरे के दौरान पत्रकार विभिन्न अधिकारियों से मुलाकात कर प्रदेश में संचालित विकास कार्यों और योजनाओं की जानकारी प्राप्त करेंगे। साथ ही उन्हें उत्तराखंड की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, कला और परंपराओं को करीब से जानने और समझने का अवसर भी मिलेगा।

यह भी पढ़ें 👉  18 सितंबर को 140 विद्यार्थियों से सीधे संवाद करेंगे सीएम धामी…

इस यात्रा के माध्यम से पत्रकार राज्य में भारत सरकार द्वारा संचालित विभिन्न विकासात्मक प्रोजेक्ट्स और कल्याणकारी योजनाओं से जुड़ी जानकारियां एकत्र करेंगे और उन्हें अपने-अपने मीडिया प्लेटफॉर्म्स के माध्यम से व्यापक जनसमूह तक पहुंचाएंगे।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ट्रेंडिंग खबरें

To Top