Connect with us

केंद्रीय और नवोदय विद्यालयों में 12000+ शिक्षक की भर्ती जल्द, मंत्री ने दी ये जानकारी

उत्तराखंड

केंद्रीय और नवोदय विद्यालयों में 12000+ शिक्षक की भर्ती जल्द, मंत्री ने दी ये जानकारी

केंद्रीय विद्यालयों (KVs) और जवाहर नवोदय विद्यालयों (JNVs) में 12000 से ज्यादा शिक्षक पद खाली हैं। माना जा रहा है कि आने वाले महीनों में केवीएस और एनवीएस में नई भर्ती के नोटिफिकेशन जारी किए जा सकते हैं। यह आगामी भर्ती उन हजारों उम्मीदवारों के लिए सरकारी नौकरी पाने के दरवाजे खोल सकती है जो शिक्षक भर्ती की तैयारी कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  सेतु आयोग ने दीर्घकालिक आर्थिक विकास और रोजगार सृजन की रणनीति पर किया मंथन…

दरअसल, केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री जयंत चौधरी ने हाल ही में केवीएस और जेएनवीएस स्कूलों में शिक्षकों के 12000 से ज्यादा खाली पदों की जानकारी दी है। उन्होंने यह जानकारी राज्यसभा में एक लिखित जवाब में दी।

KVS और JNV में शिक्षकों के हजारों पद खाली होने की जानकारी देते हुए केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री जयंत चौधरी ने बताया कि केंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS) में 7,765 और नवोदय विद्यालय समिति (NVS) में 4,323 पद अभी भी रिक्त हैं। इस तरह केंद्रीय विद्यालयों में शिक्षकों के खाली पदों की कुल संख्या 12,088 हो जाती है।

यह भी पढ़ें 👉  संवेदनशीलता, ईमानदारी और सेवा भाव से निभाएं जिम्मेदारी : सीपी राधाकृष्णन…

मंत्री ने कहा कि शिक्षकों की रिक्तियां कई वजहों से बढ़ी हैं। इनमें नए स्कूलों का उद्घाटन, सेवानिवृत्ति, पदोन्नति, स्थानांतरण, इस्तीफे और अन्य प्रशासनिक कारण शामिल हैं। हालांकि सरकार ने आश्वासन दिया है कि भर्ती प्रक्रिया जारी है। केवीएस और एनवीएस दोनों के वर्तमान भर्ती नियमों के अनुसार नियुक्तियां की जा रही हैं।

यह भी पढ़ें 👉  जनसमस्याओं के समाधान को प्राथमिकता दे सरकार, शिकायतों का शीघ्र निस्तारण करें अधिकारी: मुख्यमंत्री धामी
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ट्रेंडिंग खबरें

To Top