Connect with us

यमुनोत्री के स्यानाचट्टी में आपदा प्रभावित क्षेत्रों में आयोजित हुआ चिकित्सा शिविर

उत्तराखंड

यमुनोत्री के स्यानाचट्टी में आपदा प्रभावित क्षेत्रों में आयोजित हुआ चिकित्सा शिविर

जिलाधिकारी प्रशांत आर्य के निर्देशों के क्रम में और सीएमओ बी.एस रावत के निर्देशन में बड़कोट तहसील के स्यानाचट्टी के आपदा प्रभावित क्षेत्र कुपड़ा, कुंसाला व त्रिखली में क्लस्टर स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया।

यमुनोत्री में स्यानाचट्टी-कुपड़ा-कुंसाला मोटर मार्ग के क्षतिग्रस्त होने से ग्राम कुपड़ा, कंसाला व त्रिखली में निवासरत स्थानीय लोगों का आवागमन सुचारू किए जाने हेतु प्रशासन द्वारा कार्यवाही निरंतर जारी है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री धामी ने गदरपुर स्थित एनडीआरएफ बटालियन का किया दौरा, आपदा प्रबंधन तैयारियों का लिया जायजा

बाधित आवागमन के कारण स्थानीय नागरिकों विशेषकर महिलाओं और बच्चों को स्वास्थ्य संबंधित सेवाएं उपलब्ध करने हेतु रविवार को उक्त गांवों में क्लस्टर स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर के दौरान सर्वप्रथम मेडिकल टीम ने कुपड़ा में तथा उसके बाद कुशाला गांव में पहुंचकर स्वास्थ्य जांच , आवश्य दवाएं तथा स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की।

स्वास्थ्य सेवाओं की अंतिम छोर तक प्रभावी पहुंच सुनिश्चित करने की दिशा में आयोजित इस शिविर में कुल 260 से अधिक मरीजों का परीक्षण एवं उपचार किया गया।जिनमें 5 गर्भवती महिलाएं,5 टीकाकरण भी शामिल है जबकि 70 से अधिक व्यक्तियों की रक्त व शुगर की जांच भी की गई। चिकित्सा अधिकारी डॉ. लोकेश कुमार की देखरेख में आयोजित शिविर में स्थानीय नागरिकों को स्वास्थ्य जांच, चिकित्सकीय परामर्श, आवश्यक दवाएं और प्राथमिक उपचार जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री धामी ने श्री कुंजापुरी पर्यटन एवं विकास मेले की स्वर्ण जयंती का किया शुभारंभ

चिकित्सा शिविर दल में डा० लोकेश कुमार (एम०डी) ,केदार राजवंशी (फार्मेसी अधिकारी),अम्बिका राजवंशी (नर्सिंग अधिकारी), नितिशा (नर्सिंग अधिकारी) ,सुरज कमार (प्रशिक्षु फार्मा०),नितिका (ए०एन०एम०), विनिता (ए०एफ०) व ग्राम कुपडा,कुन्साला, त्रिखली की आशाएं शामिल रही।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ट्रेंडिंग खबरें

To Top