Connect with us

खटीमा में मनीष चंद स्मृति ग्रामीण क्रिकेट टूर्नामेंट के समापन पर मुख्यमंत्री ने किया प्रतिभाग…

उत्तराखंड

खटीमा में मनीष चंद स्मृति ग्रामीण क्रिकेट टूर्नामेंट के समापन पर मुख्यमंत्री ने किया प्रतिभाग…

खटीमा, 07 फरवरी 2026 । बिरिया मझोला खटीमा में आयोजित स्वर्गीय मनीष चंद स्मृति द्वितीय ग्रामीण क्रिकेट टूर्नामेंट 2026 के समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह में प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रतिभाग कर खिलाड़ियों को सम्मानित किया। प्रतियोगिता में कुल 16 टीमों ने हिस्सा लिया।

फाइनल मुकाबला नगला तराई खटीमा और उजालिकोट टनकपुर के बीच खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए नगला तराई की टीम ने 108 रनों का लक्ष्य दिया। जवाब में उजालिकोट ने रोमांचक मुकाबले में 3 विकेट से लक्ष्य हासिल कर ट्रॉफी अपने नाम की। मुख्यमंत्री ने दोनों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया और मैदान पर क्रिकेट में हाथ भी आजमाया।

यह भी पढ़ें 👉  काशीपुर में रंगोत्सव होली मिलन समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री…

इस अवसर पर मुख्यमंत्री धामी ने स्वर्गीय मनीष चंद के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए उन्होंने हाल ही में भारतीय अंडर-19 टीम की विश्व कप जीत पर बधाई दी और कहा कि खिलाड़ी यदि लक्ष्य और संकल्प के साथ आगे बढ़ें तो सफलता निश्चित है। उन्होंने कहा कि आज खेल केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं, बल्कि करियर बनाने का बड़ा अवसर है। अनुशासन, समर्पण और टीम भावना के साथ खेलना जरूरी है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि खेल शरीर और मन दोनों को स्वस्थ रखते हैं तथा नेतृत्व, समन्वय और अनुशासन की सीख देते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू की गई खेलो इंडिया और फिट इंडिया जैसी योजनाओं से खेलों का बुनियादी ढांचा मजबूत हुआ है, जिसके परिणामस्वरूप हमारे खिलाड़ी विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय खेलों में प्रदेश के खिलाड़ियों द्वारा 103 पदक जीतना गर्व की बात है और देवभूमि अब खेलभूमि के रूप में भी पहचान बना रही है।

यह भी पढ़ें 👉  टिहरी झील में रोमांच के सफर पर निकले सीएम धामी, जेट स्की और बोटिंग का लिया आनंद…

कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्य, मेयर विकास शर्मा, नगर पालिका अध्यक्ष खटीमा रमेश चंद्र जोशी, दर्जा मंत्री अनिल कपूर डब्बू, स्वर्गीय मनीष चंद की माता हरिकेश चंद, जिला पंचायत सदस्य रीता काफल्टा, भास्कर संभल, क्षेत्र पंचायत सदस्य मंदीप राणा, प्रेम प्रकाश, तेज सिंह महर, प्रधान भागीरथी राणा, दीपक एरी, चन्द्रकला, माया जोशी, गणेश सिंह महर, गीता ज्याला, सांसद प्रतिनिधि रवींद्र राणा, पूर्व मंडी अध्यक्ष नंदन सिंह खड़ायत, अमित पांडे, जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मणिकांत मिश्रा, पुलिस अधीक्षक निहारिका तोमर, अपर जिलाधिकारी कौस्तुभ मिश्रा, उप जिलाधिकारी तुषार सैनी, गौरव पांडे, सीओ बीएस धोनी सहित टूर्नामेंट कमेटी के सदस्य और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री धामी ने अखंड परमधाम गंगा घाट का किया लोकार्पण…
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ट्रेंडिंग खबरें

To Top