Connect with us

मुख्यमंत्री ने नेपाल आपदा राहत सहायता दल को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना..

उत्तराखंड

मुख्यमंत्री ने नेपाल आपदा राहत सहायता दल को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना..

 

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय से गोर्खाली सुधार सभा के केंद्रीय अध्यक्ष पदम सिंह थापा के नेतृत्व में आठ सदस्यीय नेपाल आपदा राहत सहायता दल को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि नेपाल भारत का पड़ोसी देश होने के साथ ही सामाजिक, सांस्कृतिक और भावनात्मक रूप से भी गहरे संबंध रखता है। प्राकृतिक आपदा की इस कठिन घड़ी में उत्तराखंड और देश के लोग नेपाल के प्रभावित परिवारों के साथ खड़े हैं। उन्होंने राहत दल के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि संकट के समय जरूरतमंदों की सहायता करना मानवीय जिम्मेदारी है।

यह भी पढ़ें 👉  2027 की जीत की हैट्रिक के संकल्प के साथ भाजपा की गढ़वाल संभाग बैठक संपन्न…

गोर्खाली सुधार सभा के केंद्रीय अध्यक्ष पदम सिंह थापा ने बताया कि राहत सहायता दल नेपाल में प्रभावित लोगों की मदद करेगा। इसके साथ ही एक गांव को गोद लेकर प्रभावित परिवारों को हरसंभव सहयोग उपलब्ध कराया जाएगा। आपदा प्रभावित बच्चों के लिए स्कूल भवन निर्माण में सहयोग करने के साथ विद्यार्थियों को पुस्तकें और पठन-पाठन सामग्री भी वितरित की जाएगी। राहत कार्यों के लिए नेपाल सरकार और वहां की स्वयंसेवी संस्थाओं के साथ लगातार समन्वय किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम धामी ने हरिद्वार से ‘बीज संजीवनी अभियान’ की शुरुआत की…

सभा की मीडिया प्रभारी प्रभा शाह ने बताया कि नेपाल में आपदा के बाद गोर्खाली सुधार सभा ने राहत सहायता के लिए समिति गठित कर सहयोग का आह्वान किया था। सभा की विभिन्न शाखाओं और सहयोगी संस्थाओं ने राहत कार्यों में सहयोग किया है।

यह भी पढ़ें 👉  हरेला प्रकृति संरक्षण और सांस्कृतिक विरासत का जनआंदोलन : धामी

इस अवसर पर गोर्खा कल्याण परिषद के उपाध्यक्ष अभिषेक शाही, शहीद मेजर दुर्गा मल्ल मंडल के अध्यक्ष राजीव गुरूंग, शमशेर थापा, टेकू थापा मगर, शंकर थापा, डम्मर थापा और लव तमांग सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ट्रेंडिंग खबरें

To Top