Connect with us

मुख्यमंत्री आवास में शहद निष्कासन पहले चरण में 60 किलोग्राम शहद निकाला…

उत्तराखंड

मुख्यमंत्री आवास में शहद निष्कासन पहले चरण में 60 किलोग्राम शहद निकाला…

देहरादून 24 मार्च। मुख्यमंत्री आवास परिसर में मंगलवार को शहद निष्कासन का कार्य किया गया। पहले चरण में लगभग 60 किलोग्राम शहद निकाला गया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उद्यान विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि मुख्यमंत्री आवास परिसर तथा आसपास के क्षेत्रों में 3-बी गार्डन विकसित करने की दिशा में कार्य किए जाएं। इसमें बी-फ्रेंडली गार्डन, बटरफ्लाई-फ्रेंडली गार्डन और बर्ड-फ्रेंडली गार्डन शामिल होंगे, जिससे जैव विविधता को बढ़ावा मिल सके।

यह भी पढ़ें 👉  बनबसा में मुख्यमंत्री धामी ने हजारों लोगों के साथ किया योगाभ्यास, योग को जीवन का अभिन्न अंग बनाने का किया आह्वान…

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड में मधुमक्खी पालन की अपार संभावनाएं हैं। राज्य में प्रचुर मात्रा में फूलों की विभिन्न प्रजातियां उपलब्ध हैं, जो उच्च गुणवत्ता वाले जैविक शहद के उत्पादन में सहायक हैं। उन्होंने कहा कि पहाड़ी क्षेत्रों में औषधीय गुणों से युक्त शहद तैयार करने के लिए लोगों को प्रेरित किया जाना चाहिए, जिससे स्थानीय लोगों की आय में भी वृद्धि होगी।

यह भी पढ़ें 👉  आईटीआई में बढ़ाई जाएगी छात्र संख्या, 168 नए प्रशिक्षकों की होगी तैनाती: सौरभ बहुगुणा…

इस अवसर पर उद्यान प्रभारी दीपक पुरोहित तथा देवभूमि पर्वतीय ग्रामोद्योग विकास संस्थान, हरबर्टपुर के चेयरमैन अजय कुमार सैनी भी उपस्थित रहे।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ट्रेंडिंग खबरें

To Top