Connect with us

टिहरी झील में रोमांच के सफर पर निकले सीएम धामी, जेट स्की और बोटिंग का लिया आनंद…

उत्तराखंड

टिहरी झील में रोमांच के सफर पर निकले सीएम धामी, जेट स्की और बोटिंग का लिया आनंद…

देहरादून 06 मार्च। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शुक्रवार को टिहरी झील में आयोजित टिहरी लेक फेस्टिवल के दौरान अलग ही अंदाज में नजर आए। लाइफ जैकेट पहनकर जब वह झील के किनारे पहुंचे तो उनके सामने दो विकल्प थे—कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल और अन्य जनप्रतिनिधियों के साथ बोटिंग करना या फिर गाइड के साथ जेट स्की का रोमांचक अनुभव लेना। मुख्यमंत्री ने जेट स्की का विकल्प चुना और झील की लहरों के बीच रोमांचक सफर पर निकल पड़े। बाद में उन्होंने बोटिंग का भी आनंद लिया।

यह भी पढ़ें 👉  घर-घर पहुंचकर मतदाताओं का सत्यापन करें BLO, BLA को भी साथ रखें: सीईओ

मुख्यमंत्री ने कोटी कॉलोनी में आयोजित टिहरी लेक फेस्टिवल का विधिवत उद्घाटन करने के बाद वहां लगे विभिन्न स्टॉलों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने आईटीबीपी के जवानों से भी मुलाकात की। इसके बाद वह टिहरी झील पहुंचे और स्वयं विभिन्न गतिविधियों में भाग लेकर फेस्टिवल का प्रचार-प्रसार किया। बोटिंग के दौरान उनके साथ कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, विधायक किशोर उपाध्याय, विनोद कंडारी और शक्तिलाल शाह सहित अन्य जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  जुगमन्दर हॉल के नवीनीकरण का मुख्यमंत्री धामी ने किया लोकार्पण…

पहाड़ी व्यंजनों का लिया स्वाद, महिलाओं को किया प्रोत्साहित
कोटी कॉलोनी स्थित आयोजन स्थल पर मुख्यमंत्री ने पहाड़ी व्यंजनों का भी स्वाद लिया। यहां महिलाओं की रामलीला समिति द्वारा “पहाड़ी घर” नाम से आकर्षक स्टॉल लगाया गया था, जहां पारंपरिक पहाड़ी व्यंजन परोसे जा रहे थे। मुख्यमंत्री ने लाल चावल, भट्ट की चुटकाणी और झंगोरे की खीर का स्वाद लिया और उनकी सराहना की। समिति से जुड़ी रचना उनियाल ने बताया कि मुख्यमंत्री ने उनके प्रयासों की प्रशंसा करते हुए समिति को प्रोत्साहित किया ।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में इंफ्रास्ट्रक्चर को नई दिशा, सीएम धामी ने PWD का 5 वर्षीय मास्टर प्लान किया जारी…
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ट्रेंडिंग खबरें

To Top