Connect with us

सीएम धामी बोले अब रफ्ता-रफ्ता नहीं, पूरी रफ्तार से आगे बढ़ रहा है भारत…

उत्तराखंड

सीएम धामी बोले अब रफ्ता-रफ्ता नहीं, पूरी रफ्तार से आगे बढ़ रहा है भारत…

देहरादून। पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के उत्तराखंड आगमन पर उनका स्वागत करते हुए कहा कि उनका हर दौरा राज्य के लिए नई ऊर्जा और विकास की नई सौगात लेकर आता है। उन्होंने कहा कि आज राज्य को ₹12 हजार करोड़ की लागत से बने एशिया के सबसे लंबे ऐलिवेटेड वाइल्डलाइफ कॉरिडोर सहित कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं की सौगात मिली है।

विकास को मिली नई रफ्तार

मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली–देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर उत्तराखंड की विकास यात्रा को नई गति देगा। साथ ही यह अवसर बीआर अंबेडकर की जयंती का भी है। उन्होंने बाबा साहेब को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि उनके प्रयासों ने वंचित वर्ग को मुख्यधारा से जोड़कर सामाजिक समरसता को मजबूत किया।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री धामी कल चंपावत में करेंगे एमआरआई सेवा का शुभारंभ, कॉर्बेट ट्रेल का उद्घाटन भी करेंगे

सांस्कृतिक और कृषि परंपराओं का सम्मान

मुख्यमंत्री ने देशवासियों को बैशाखी और सिख नववर्ष की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ये पर्व भारत की समृद्ध सांस्कृतिक और कृषि परंपराओं के प्रतीक हैं।

“उत्तराखंड का दशक” बनने की ओर कदम

सीएम धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश ने 2014 के बाद आधारभूत ढांचे, अर्थव्यवस्था, महिला सशक्तिकरण और राष्ट्रीय सुरक्षा जैसे क्षेत्रों में अभूतपूर्व प्रगति की है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा 21वीं सदी का तीसरा दशक “उत्तराखंड का दशक” बताए जाने से राज्य को नई दिशा और प्रेरणा मिली है।

यह भी पढ़ें 👉  विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान को लेकर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की समीक्षा बैठक…

उन्होंने प्रधानमंत्री के उत्तराखंड से जुड़े विशेष योगदानों का उल्लेख करते हुए कहा कि सीमांत गांव माणा गांव को देश का प्रथम गांव घोषित करना, “वेड इन उत्तराखंड” का संदेश देना, आदि कैलाश यात्रा को वैश्विक पहचान दिलाना और शीतकालीन पर्यटन को बढ़ावा देना—ये सभी कदम राज्य को नई ऊंचाइयों पर ले जा रहे हैं।

“विकास भी, विरासत भी” पर जोर

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार “विकास भी और विरासत भी” की अवधारणा के साथ हर क्षेत्र में कार्य कर रही है और उत्तराखंड को देश का श्रेष्ठ राज्य बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।

यह भी पढ़ें 👉  सीमावर्ती क्षेत्रों में व्यापार और आधारभूत ढांचे को मजबूत करने पर सीएम धामी की समीक्षा…

कविता के जरिए व्यक्त किया विश्वास

अपने संबोधन के अंत में मुख्यमंत्री ने कविता के माध्यम से कहा—
“अब रफ्ता-रफ्ता नहीं, पूरी रफ्तार के साथ आगे बढ़ रहा है भारत,
अब नक्सलवाद, उग्रवाद और आतंकवाद से जीत रहा है भारत,
अब अर्थव्यवस्था, महिला सशक्तिकरण और नवाचार में भी कीर्तिमान बना रहा है भारत।”

इससे पहले मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री को नंदा देवी राजजात पर आधारित एक स्मृति चिन्ह भेंट किया, जिसमें मां नंदा की डोली और पारंपरिक यात्रा का सुंदर चित्रण किया गया।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ट्रेंडिंग खबरें

To Top