Connect with us

केन्द्रीय कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले, सरकार ने किया बड़ा ऐलान, दशहरा से पहले 30 दिन का बोनस

उत्तराखंड

केन्द्रीय कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले, सरकार ने किया बड़ा ऐलान, दशहरा से पहले 30 दिन का बोनस

भारत में त्योहारी सीजन की शुरुआत हो गई है और इस मौके पर केंद्र सरकार ने अपने कर्मचारियों को एक बड़ी सौगात दी है। वित्त मंत्रालय ने सोमवार को आदेश जारी किया है।

आदेश के अनुसार, केंद्र सरकार अपने ग्रुप C और गैर-राजपत्रित ग्रुप B कर्मचारियों को 30 दिनों के वेतन के बराबर का नॉन-प्रोडक्टिविटी लिंक्ड (एड-हॉक) बोनस देगी। वित्त मंत्रालय के अनुसार वित्त वर्ष 2024-25 में कर्मचारियों को 6,908 रुपए का बोनस मिलेगा। इस आदेश से केंद्रीय कर्मचारियों में खुशी की लहर दौड़ गई है और वे उत्साहित हैं कि उनका बोनस कितना आएगा।

यह भी पढ़ें 👉  जनता दर्शन में 212 से अधिक शिकायतें डीएम सविन बंसल ने कई मामलों में त्वरित राहत के दिए निर्देश

सरकार ने बताया कि ऐसे कर्मचारी, जो 31 मार्च 2025 तक सेवा में रहे हैं और जिन्होंने कम से कम 6 महीने लगातार काम किया है, उन्हें यह बोनस मिलेगा। केंद्रीय अर्द्धसैनिक बलों और सशस्त्र बलों के सभी कर्मचारियों को भी बोनस की राशि मिलेगी। इसके अलावा, केंद्र शासित प्रदेशों के ऐसे कर्मचारी, जो केंद्र सरकार के वेतन ढांचे के अनुसार वेतन पाते हैं, उन्हें भी बोनस मिलेगा।

यह भी पढ़ें 👉  स्वच्छता व्यवस्था में जनता की भागीदारी बढ़ेगी, समस्याओं की फोटो और लोकेशन सोशल मीडिया पर करें टैग: डीएम

सरकार के आदेश के अनुसार, एड-हॉक बोनस की कैलकुलेशन के लिए मासिक सैलरी की मैक्सिमम लिमिट 7,000 रुपए तय की गई है। बोनस इस आधार पर कैलकुलेट होगा कि कर्मचारी की एवरेज सैलरी या मैक्सिमम लिमिट में से जो कम होगी, उसे 30 दिनों के वेतन के अनुसार बोनस में बदला जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  प्रधानमंत्री के प्रस्तावित दौरे को लेकर देहरादून प्रशासन अलर्ट, डीएम ने तैयारियों की समीक्षा की…
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ट्रेंडिंग खबरें

To Top