Connect with us

PM मोदी की मौजूदगी में भाजपा में शामिल हो सकता है ये कांग्रेस नेता…

उत्तराखंड

PM मोदी की मौजूदगी में भाजपा में शामिल हो सकता है ये कांग्रेस नेता…

देहरादूनः उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही दल बदल की राजनीति शुरू हो गई है। हाल ही में कुछ विधायकों और मंत्रियों ने पार्टी बदली है। अब प्रचार-प्रसार के बीच कांग्रेस के एक बड़े नेता के बीजेपी में शामिल होने की चर्चा तेज हो गई है। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय भाजपा का दामन थाम सकते हैं, इसे लेकर सियासी गलियारों में चर्चाएं तेज हो गई हैं। हालांकि इसे लेकर दोनों ओर से ही चुप्पी साधी गई है। लेकिन माना जा रहा है कि प्रधानमंत्री मोदी के कल दून दौरे के दौरान कुछ बड़े नेता बीजेपी में शामिल हो सकते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम के निर्देश पर बच्चों की जान का जोखिम बने जिले के 76 जर्जर स्कूल भवन एक झटके में ध्वस्त

बता दें कि पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय  के बीजेपी में जाने की वजह कांगेस की अंतरकलह मानी जा रही है। किशोर के तेवरों से कांग्रेस हलकान है। इसे देखते हुए ही किशोर उपाध्याय के भाजपा में जाने की चर्चाएं हैं। 2017 की हार का जिक्र करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री एवं प्रदेश कांग्रेस चुनाव अभियान समिति अध्यक्ष हरीश रावत को निशाने पर लिए हुए हैं। हरीश रावत ने किशोर की टिप्पणी पर नसीहत और चेतावनी भी दी थी। लेकिन अब एक बार फिर कांग्रेस को झटका लगने की खबरे बढ रही है।

यह भी पढ़ें 👉  यूजेवीएन लिमिटेड की 132वीं बोर्ड बैठक में कई अहम प्रस्तावों को मंजूरी

 

 

The post PM मोदी की मौजूदगी में भाजपा में शामिल हो सकता है ये कांग्रेस नेता… first appeared on Uttarakhand Today News.

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ट्रेंडिंग खबरें

To Top